Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना

Admin@guru
7 Min Read
Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना जैसा की आप सभी को पता ही है कि प्रतिदिन सड़क दुर्घटना बहुत से लोगों का एक्सीडेंट होकर घायल हो जाते हैं। उनकी समय पर उपचार न होने के कारण मृत्यु हो जाती है। मृत्यु के अधिकतर कारणों में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर अस्पताल न ले जाना मुख्य कारण है। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना की शुरुआत की है। Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को सम्मान स्वरूप ₹5000 राशि व प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana के तहत राजस्थान राज्य परिसीमा में किसी भी जगह पर एक्सीडेंट केस में अस्पताल पहुंचाने वाले देश के किसी भी राज्य के नागरिक को इस योजना का लाभ देय है। Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana, Jeevan Raksha Yojana , CM Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं हम यहां इस लेख में प्रदान कर रहे है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023

राजस्थान में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत के द्वारा 16 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सहायता करने वाले व्यक्ति को सम्मान पुरस्कार स्वरूप ₹5000 तथा प्रशस्ति पत्र देना सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ भी नहीं करेगी। इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए किया गया है। जिससे उसे समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बचाई जा सके। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में यदि समय पर इलाज दिया जाए तो 50 फ़ीसदी सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत से बचा जा सकता है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023
Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana Important Details

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हम यहां आपको टेबल में प्रदान कर रहे हैं।

योजना का नाम Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana
आरंभ तिथि 16 सितंबर 2023 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
लाभार्थी सड़क दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति
योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को जल्द से अस्पताल पहुंचा इलाज देना
योजना थीम कोई अपना ना बिछड़े,कोई परिवार ने उजड़े
योजना का परीक्षेत्र राजस्थान
योजना अंतर्गत इनाम राशि ₹5000 व प्रशस्ति पत्र
पुरस्कार हेतु संपर्क कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिस
योजना फॉर्म व् ऑर्डर क्लिक करे 

 

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana Benefits

  • इस योजना के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर तुरंत इलाज प्रदान करवाया जा सकता है।
  • घायल को तुरंत इलाज मिलने की जान बचाई जा सकती है।
  • अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को ₹5000 का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज प्रदान करना है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करता है तो पुलिस उसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं कर सकती है।
  • एक से अधिक लाभार्थी होने पर पुरस्कार राशि को समान विभाजित करने का प्रावधान किया गया है।
  • सामान्य घायल की श्रेणी में आने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ अस्पताल प्रशासन, पुलिस थाना अधिकारी, उपखंड अधिकारी की अनुशंसा पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दे होगा।

NOTE :- प्राइवेट या सरकारी एंबुलेंस, पुलिस पीसीआर वैन, या ड्यूटीमय पुलिसकर्मी इस योजना के पात्र नहीं होंगे। 

How to apply mukhyamantri chiranjeevi Jeevan Rakshak Yojna

आप में से काफी व्यक्ति अब यह जानना चाहते होंगे कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा की योजना में आवेदन कैसे करें। तो हम यहां पर आपको बताना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना में यदि आपने किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया है। तो ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें स्टेप वाइज इन प्रोसेस को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना होगा।
  • अस्पताल पहुंचाने के बाद इस मामले से संबंधित जानकारी कैजुअलिटी मेडिकल ऑफिसर को प्रदान करनी होगी।
  • सीएमओ ऑफिसर द्वारा आपसे वांछित जानकारी जैसे नाम पता मोबाइल नंबर और बैंक खाता डीटेल्स मांगी जाएगी।
  • जानकारी प्राप्त करने के बाद उनके द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर क्लेम राशि आपको प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही साथ सीएमओ द्वारा एक डायरेक्ट रिपोर्ट पब्लिक हेल्थ को भी प्रदान की जाएगी।

इस तरीके से आप घायल व्यक्ति की सहायता करके ₹5000 की सहायता राशि व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। साथ में ही आप एक अमूल्य व्यक्ति की जान भी बचा सकते हैं। व उनके परिवार जनों की दुआएं ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

देश के किसी भी राज्य का व्यक्ति राजस्थान राज्य परिसीमा मैं सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुए किसी भी घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है तो वह इस योजना के इनामी राशि का हकदार होगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलेगा?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत सहायता करने वाले व्यक्ति को ₹5000 व प्रशस्ति पत्र देय होगा।

Share This Article
Follow:
हेलो दोस्तों,  GURU SMILE पोर्टल के माध्यम से शिक्षक शिक्षार्थियों को शिक्षा विभाग की नवीनतम खबरें उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है इस पोर्टल के माध्यम से आप शिक्षा विभाग की लेटेस्ट न्यूज़, जॉब अलर्ट, रिजल्ट व उत्तर कुंजी जैसे अपडेट तीव्रतम प्राप्त कर सकते हैं | Follow Me On 👉  Whatsapp  ||  Telegram  ||  You Tube
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *