Nari Shakti Vandan मोदी सरकार ने नई संसद में पेश किया नारी शक्ति वंदन विधेयक

Nari Shakti Vandan मोदी सरकार ने नई संसद में पेश किया नारी शक्ति वंदन विधेयक  Women Reservation Bill  नई संसद के उद्घाटन के बाद संसद सत्र के पहले दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बहुत समय से अटके हुए बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में पेश किया | इस विधेयक को नारी शक्ति वंदन विधायक का नाम दिया गया है | सभी दलों का सर्वसम्मति से समर्थन मिला है | इस विधेयक की शुरुआत या मांग सर्वप्रथम यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा की गई थी | अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं को किया गया है |

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को पारित होने के बाद संसद में कहा कि महिला आरक्षण बिल को पास करने के लिए ईश्वर ने मुझे चुना है | 19 तारीख इतिहास में अमर हो जाएगी | पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा में इस बिल के पारित होने से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी | इस विधेयक को पारित होने के बाद में महिला आरक्षण बिल को पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नाम दिया गया |

Nari Shakti Vandan

नारी शक्ति वंदन विधेयक

 

नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला की भागीदारी बढ़ जाएगी | इससे महिला लोकतंत्र अपना मजबूती से पक्ष रख पाएगी नारी शक्ति वंदन विधेयक का सभी दलों ने स्वागत किया है |  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि सबसे पहले यह बिल सितंबर 1946 में एच डी देवगौड़ा की सरकार के समय 11वीं लोकसभा में आया था उसके बाद में अटल जी की सरकार में 12वीं व तेरहवीं लोकसभा में भी आया लेकिन मनमोहनसिंह की सरकार ने जो महिला आरक्षण पर बिल आया था वह साल 2008 में राज्यसभा में आया