Mahatma Gandhi English Medium School Admission Guidelines : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु दिशा निर्देश

Mahatma Gandhi English Medium School Admission Guidelines : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए हैं यह दिशा निर्देश नवींन शिक्षण सत्र 2023- 2024 के प्रवेश प्रक्रिया व शिक्षण कार्य आरंभ करने हेतु जारी किए गए हैं

स्थापित/ नव रूपांतरित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु दिशा निर्देश

  1. स्थापित / नवरूपान्तरित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिये नवीन प्रवेश का कार्य दिनांक 03.05.2023 से प्रारम्भ किया जाना है।
  2. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम ) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही है उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा एल.के.जी. से यू.के. जी. तक गत वर्ष स्वीकृत सीटों में से रिक्त हुई सीटों पर ही प्रवेश दिया जा सकेगा।
  3. पूर्व में सत्र 2022 – 23 तक स्थापित / संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम ) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा 1 में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष पूर्व सत्र में संचालित / स्वीकृत कक्षाओं में तक गत वर्ष स्वीकृत सीटों में से रिक्त हुई सीटों पर ही प्रवेश दिया जा सकेगा।
  4. पूर्व में सत्र 2022- 23 तक स्थापित / संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में जहां कक्षा 1 से 5 / कक्षा 1 से 8 / कक्षा 1 से 9/ कक्षा 1 से 11 का संचालन किया जा रहा था वहां सत्र 2023-24 में क्रमश: कक्षा 6 / कक्षा 9 / कक्षा 10 / कक्षा 12 अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जायेगा व उक्त कक्षाओ मे समस्त सीटों (नियमानुसार) पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा।
  5. वर्तमान में जिन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम ) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम में संचालन किया जा रहा है उनमें कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया के लिये बाद में अलग से दिशा-निर्देश जारी किये जायेगे।
  6. सत्र 2023-24 के लिए नवीन स्थापित / रूपान्तरित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यन विद्यालयों में कक्षा 01 से 05 में समस्त सीटों पर प्रवेश दिया जाना है नवीन स्थापित / रूपान्तरित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी यदि अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा नियमित नहीं रखना चाहते हो, तो उन्हें नजदीक के हिन्दी माध्यम के विद्यालय में प्रवेश दिलाया जायेगा और अंग्रेजी माध्यम के इच्छुक विद्यार्थी अपने अध्ययन को उसी विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में नियमित रख सकेंगे। यानि इन नवीन रूपान्तरित विद्यालयों की कक्षा 01 में समस्त सीटों के लिए तथा कक्षा 02 से 05 में पूर्व से अध्ययनरत विद्यार्थियों से सत्र 2023-24 में अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत रहने का विकल्प प्राप्त किया जायें तथा विकल्प में सहमति देने के उपरान्त शेष रही सीटों के लिए प्रवेश प्राप्त आवेदन पत्रों में से किया जा सकेगा। यदि प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या शेष रही सीटों से अधिक है तो प्रवेश लॉटरी प्रक्रिया अपना कर किया जाएगा।
  7. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए RTE के मानकों के अनुरूप सैक्शन निर्धारित किये गये हैं। कक्षा 01 से 05 तक 30 विद्यार्थी प्रति सैक्शन कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित रहेंगे।
  8. इन विद्यालयों में प्रवेश सैक्शन में निर्धारित संख्या के अनुसार ही दिया जा सकेगा। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रवेश लॉटरी प्रक्रिया अपना कर किया जायेगा।
  9. राज्य सरकार के आदेश क्रमांक पं4 (15) शिक्षा – 1 / 2022 जयपुर दिनांक 16.07.2022 की पालना में भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख रूपये से अधिक राशि के कार्य करवाए गए हैं अथवा सम्पूर्ण विद्यालय भवन निर्मित कर जिसमें 50 लाख रूपये से अधिक राशि का व्यय हुआ है, दान दिया गया है। ऐसे भामाशाहों की अभिशंषा पर संबंधित विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 2 एवं सम्पूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष अधिकतम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने हेतु प्रवेश कोटा निर्धारित किया गया है। यह कोटा उक्त विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों के लिए होगा।
  10. इन विद्यालयों में प्रति सैक्शन निर्धारित सीटों व उपरोक्तानुसार (क्र.स 10 ) के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के कोटे का प्रावधान नहीं रखा गया हैं।
  11. प्रवेश सम्बन्धी कार्य पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से निष्पादित करवाये जाने हेतु सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रधानाचार्य का होगा जहाँ प्रधानाचार्य नहीं है, वहाँ वर्तमान पीईईओ / यूसीईईओ / संस्था प्रधान उक्त कार्य करेंगे।
  12. स्थापित / रूपान्तरित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में पदस्थापित अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (शैक्षिक प्रकोश्ठ) नोडल अधिकारी होगें तथा ब्लॉक स्तर पर मुखा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय (ACBEO-II) नॉडल अधिकारी होगें, जिनकी देखरेख में प्रवेश कार्य सम्पादित किया जाएगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय का पद रिक्त होने की स्थिति में वहां यह कार्य सन्दर्भ व्यक्ति (आर.पी.) द्वितीय करेगें।
  13. सभी प्राप्त आवेदन पत्रों की पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर क्रमवार वरीयता सूची तैयार की जाएगी जिसे संलग्न समय सारणी के अनुसार विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा जिससे भविष्य में रिक्त होने वाले शहीदों को पूर्ण पारदर्शिता से भरा जा सके
  14. प्रवेश हेतु आवेदन विद्यालय में व्यक्ति अथवा शाला दर्पण पोर्टल के होम पेज के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे
  15.  रूपांतरित विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से उसी विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में अध्यनरत रहने का विकल्प देने वाले सभी विद्यार्थी उसी रूपांतरित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अपना अध्ययन नियमित रखेंगे

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु प्रवेश समय सारणी

कार्यक्रम का विवरण निर्धारित तिथि
विज्ञप्ति जारी करना 03.05.2023
प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 04.05.2023- 09.05.2023
प्राप्त आवेदन पत्र की सूची चस्पा करना 11.05.2023
लॉटरी निकालने की तिथि 12.05.2023
लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना 13.05.2023
प्रवेश कार्य 15.05.2023 से 
शिक्षण प्रारंभ 01.07.2023

 

डाउनलोड ऑफिशियल ऑर्डर

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कार्य संचालन संबंधी दिशानिर्देश पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए  रेड डाउनलोड बटन पर क्लिक करें

 

 

Leave a Comment