एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों की भर्ती की हुई घोषणा , देखें पूरी जानकारी

Education Budget 2023 : आम बजट 2023 – 24 में साक्षरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं | वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए ट्राइबल मिशन के लिए अगले 3 वर्ष में 15,000 करोड़ रुपए का एलान किया हैं | साथ ही कुल 740 एकलव्य रेजिडेंटल स्कूल खोलने की भी घोषणा की हैं | इन विद्यालयों के लिए 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी | शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका हैं |


इन विद्यालयों में अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में भी घोषणा हुई हैं | करीब 3.5 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए 38,800 शिक्षक नियुक्त होंगे | निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अगले 3 वर्ष में शिक्षक तथा अन्य कर्मचारियों के 38,800 पदों पर भर्ती होगी | यह घोषणा दूरदराज तथा पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए एक वरदान है | ” स्कूल न सिर्फ शैक्षणिक विकास पर अभी तो सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होने चाहिए ” इस धारणा पर एकलव्य विद्यालय स्थापित है |


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि “एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) – अगले 3 वर्षों में केंद्र 3.5 लाख आदिवासी छात्रों की सेवा करने वाले 740 स्कूलों के लिए 38, 800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करेगा | विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए, PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा | बुनियादी सुविधाओं के साथ पीबीटीजी बस्तियों को संतृप्त करने के लिए। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे | “


एकलव्य विद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति के बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का काम कर रहे हैं | वर्ष 2022 में यह निर्णय लिया गया था की 50% से अधिक एसटी आबादी वाले और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एक EMRS होगा |

Join Telegram  Click Here
Join Whatsapp  Click Here
Home   Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *